14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राम सगनी में शाला प्रबंधन समिति के गठन में युवाओं को मिला नेतृत्व का मौका

OM Darpan

Aug 17, 2024 06:18 am 158 views
[smartslider3 slider=2]

  • प्राथमिक शाला में श्रीमती मोहिनी निषाद और माध्यमिक शाला में दीपक साहू बने अध्यक्ष, युवाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करने पर जोर

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग जिले के विकासखंड दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सगनी में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन ग्राम सरपंच नकुल निषाद की उपस्थिति में किया गया। इस बार समिति के गठन में युवाओं को विशेष अवसर दिया गया, जिससे वे भविष्य में कुशल नेतृत्व कर सकें।   ग्राम सगनी शाला प्रबंधन समिति ग्राम सगनी शाला प्रबंधन समिति ग्राम के सभी पालकों की सहमति से प्राथमिक शाला के अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मोहिनी निषाद और माध्यमिक शाला के अध्यक्ष के रूप में दीपक साहू का मनोनयन किया गया। माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक डी.एस. राजपूत ने समिति के गठन के उद्देश्य, कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर दोनों शालाओं के प्रधान पाठक, सरपंच, पंच, और ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। शाला के शिक्षकों, जैसे वेदव्रत ठाकुर, भोजकुमार वसु, आनंद पांडे, शालिनी साहू, और निलीमा कुजूर का इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914211556824

विज्ञापन

Advertisement