Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनाई राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 386वीं जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गौरेला के गुरूकुल खेल मैदान में राठौर समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 386वीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता और दुर्गादास राठौर के जयकारों के साथ अपना उद्बोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवपूर्ण इतिहास है और दुर्गादास राठौर की वीरता को अंग्रेज इतिहासकारों ने भी प्रमाणित किया है। उन्होंने केसरिया ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने राठौर समाज की मांग पर कलेक्ट्रेट के सामने 60 डिसमिल जमीन राठौर समाज को देने और साहू समाज के सांस्कृतिक भवन के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। इसके साथ ही, नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेंड्रा को नगर पालिका परिषद बनाने की अधिसूचना जारी की। स्वतंत्रता सप्ताह के तहत, उन्होंने हर घर तिरंगा फहराने और एक पेड़ मां के नाम पर लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने चुनाव पूर्व की घोषणाओं को तेजी से पूरा करने की बात भी की।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की और राठौर समाज की एकता की प्रशंसा की। जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस आयोजन को समाज के सभी वर्गों का आयोजन बताया।

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, राठौर समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश राठौर और बृजलाल सिंह राठौर ने दुर्गादास जी की वीरता पर प्रकाश डाला। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कन्हैया सिंह राठौर, राकेश तिवारी, संत परमानंद गिरी, उपेंद्र बहादुर सिंह, सुनीता राठौर, सविता राठौर, नीरज जैन और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment