Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • राजीव स्मृति में वन शहीद स्मारक का अनावरण, वन और पर्यावरण की रक्षा में दिए गए बलिदानों को किया याद

रायपुर (सत्यानंद सोई)। 

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजीव स्मृति पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने वन शहीद स्मारक का अनावरण भी किया। यह दिवस उन वन शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने वन और वन्यप्राणी संरक्षण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर वन शहीदों को नमन किया और उनके योगदान को सराहा।

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा और वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव भी उपस्थित थे। सभी ने सामूहिक रूप से शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय बलिदानों को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “वन शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है। उनकी कुर्बानी से न केवल वन संरक्षण को बढ़ावा मिला है, बल्कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में भी मदद मिली है।”

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment