रायपुर (सत्यानंद सोई) ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाउस पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने भी विधानसभा अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने डॉ. सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना की।









