रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 दिसंबर को रायपुर में जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित को-वर्किंग स्पेस “आरंभ”, इनोवेशन सेंटर “इनोवेट” और बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उन्हें नौकरी के ऑफर लेटर भी देंगे। इसके अलावा, नव उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री और नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रभारी मंत्री और वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक इंद्रकुमार साहू, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे, नगर पालिक निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे, नगर पालिक निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, और नगर पालिक निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
को-वर्किंग स्पेस “आरंभ”, इनोवेशन सेंटर “इनोवेट” और बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण राजधानी रायपुर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर किया गया है। “आरंभ” को जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में बनाया गया है, जबकि “इनोवेट” का निर्माण भाठागांव अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में किया गया है। पंडरी में अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे नया बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तैयार किया गया है।









