Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जनदर्शन के माध्यम से सुनीं आम लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त 24 आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जनदर्शन में राजेंद्र नगर निवासी गोविंद मिश्रा ने तालाब की जमीन पर हुए बेजा कब्जे को खाली कराने की गुहार लगाई। वहीं कुथरेल धरसींवा के गजानंद साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित राशि प्राप्त करने की समस्या प्रस्तुत की।

अकोली निवासी सुरेश कुमार दीवान ने गांव के जर्जर रंगमंच को तोड़ने व खेल मैदान के लिए भूमि अधिग्रहण की मांग रखी। इसके साथ ही गुढियारी निवासी परिवेश ठाकरे ने मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगाने का आवेदन दिया।

जनदर्शन के दौरान लोगों ने अन्य कई प्रकार की समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनदर्शन के अंत में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow