



omdarpanprmot-01
omdarpanprmot-02
omdarpanprmot-03
omdarpanprmot-04
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्योत्सव स्थल पुरानी गंज मंडी गंजपारा का दौरा कर राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 24वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मंच, स्टॉल और बैठक व्यवस्था, पार्किंग आदि की तैयारी समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम दुर्ग एच.एस. मिरी, और सभी निगम आयुक्त सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।





