सोशल मीडिया पर एक साधारण कमेंट कैसे किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, इसका चौंकाने वाला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक युवती की इंस्टाग्राम रील पर किया गया मामूली कमेंट एक युवक के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। युवती के भाई ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
“ऐसा कमेंट क्यों किया?” – बहन की रील पर टिप्पणी के बाद विवाद
पीड़ित युवक का नाम सागर साहू है। सागर ने बताया कि उसने एक युवती की इंस्टाग्राम रील पर “aise ka” लिखकर कमेंट किया था। यह साधारण सा कमेंट युवती के भाई हर्ष साहू को नागवार गुजरा। हर्ष ने सागर को फोन कर अर्जुनी इलाके में बुलाया।
जब सागर वहां पहुंचा तो हर्ष अपने साथ 4-5 अन्य लड़कों को लेकर मौजूद था। बहन की रील पर कमेंट को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। तभी हर्ष ने पास में रखा चाकू निकाला और सागर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में सागर को छाती, कमर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
अर्जुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे ने बताया कि बीती रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और देखा कि पीड़ित युवक सागर साहू गंभीर हालत में है।
पूछताछ में पता चला कि गांव का रहने वाला हर्ष साहू ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर कमेंट बना मुसीबत
OM Darpan
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
धमतरी।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]
17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअल बैठक में बनाई रणनीति
मुंगेली जनदर्शन में दिव्यांग महेंद्र को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल, अब खुद कर सकेंगे रोजगार के काम
गर्मी में सूखने वाले कुओं से मिली मुक्ति, धनौली के 350 ग्रामीणों को मिला नल कनेक्शन
पीएम आवास योजना से बदला सुरषोत्तम का जीवन, खपरैल की जगह अब पक्के मकान में रह रहा परिवार
बंदूक छोड़ रानू राम ने थामी गाड़ी की स्टेयरिंग, लाइवलीहुड कॉलेज से ट्रेनिंग लेकर बने आत्मनिर्भर

दंतेवाड़ा के शिक्षक का बिजली बिल हुआ जीरो, घर की छत पर लगाया 3 किलोवाट का सोलर प्लांट