Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीलिया और डायरिया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन-4, शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर में पीलिया और डायरिया के मामले सामने आने के बाद आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे और विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिकों से पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली और विभिन्न स्थानों से पानी के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया।

स्थानीय निवासियों और निगम कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित परिवार पुराने बोरिंग के पानी का उपयोग कर रहे थे। इसे बंद करवाकर निगम के फिल्टर प्लांट से शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। साथ ही, जिन क्षेत्रों में जल स्तर कम है, वहां टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है।

अवैध कनेक्शन और जल अपव्यय पर जताई चिंता

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई लोगों ने अवैध रूप से पाइपलाइन में छेद कर खुद के कनेक्शन जोड़ लिए हैं, जिससे पानी का रिसाव हो रहा है। कई स्थानों पर मोटर लगाकर जबरन पानी खींचा जा रहा है, जिससे दूषित जल की आपूर्ति होने की आशंका बनी रहती है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने नागरिकों से अपील की कि वे पानी को उबालकर पीएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि यदि त्वचा और आंखों में पीलापन, पेशाब का गहरा रंग, थकान, कमजोरी, उल्टी, पेट दर्द, बुखार या भूख न लगने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज करवाएं और डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उपअभियंता चंदन निर्मलकर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी उपस्थित रहे।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow