Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा दलदल सिवनी में निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का किया सफल आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार, 20 जुलाई को दलदल सिवनी स्थित श्री वेंकटेश स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श व रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

 

जरूरतमंदों को मिला स्वास्थ्य लाभ, युवाओं ने किया रक्तदान

संगठन की प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना दीवान ने बताया कि परिषद् द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन ने किया।

140 मरीजों की हुई जांच, 14 यूनिट रक्त  का किया गया दान

संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं. शैलेन्द्र रिछारिया ने शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस एक दिवसीय आयोजन में शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग व नेत्र परीक्षण से संबंधित कुल 140 मरीजों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, 14 रक्तदाताओं ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। शिविर में मौसमी बीमारियों सहित विभिन्न सामान्य रोगों के लिए निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन शाह, शिशु एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. सौमित्र सिंह, होम्योपैथ डॉ. श्रीमती शोभना तिवारी व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. खगेश देवांगन ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। सिटी ब्लड बैंक व श्री साईं बाबा नेत्र चिकित्सालय की टीम ने भी शिविर में सहयोग दिया।

सहयोगियों का किया गया सम्मान

शिविर के समापन पर, आयोजन में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों व चिकित्सा सहयोगियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में पं. संजय शर्मा, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती अमिता मिश्रा, पं. दीपक शुक्ला, पं. विवेक दुबे, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती प्रीति तिवारी, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. विजय पांडेय, पं. चक्रेश तिवारी, पं. गौरव मिश्रा, पं. गौरव दुबे, पं. रमन दुबे, पं. कार्तिक तिवारी एवं डॉ. भावेश शुक्ला “पराशर” का विशेष सहयोग रहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow