Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस मुख्यालय का घेराव: साहू समाज का फूटा गुस्सा, 25 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

शनिवार को साहू समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन का घेराव किया। इसके बाद समाज के लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम भी लगाया, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद खम्हारडीह पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साहू समाज के 20 से 25 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आशंका है कि पुलिस इस मामले में आगे और सख्त कदम उठा सकती है।

नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद

करीब एक महीने पहले कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष बनाया था। लेकिन कुछ समय बाद ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक नई सूची जारी कर नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्षद आकाश तिवारी को दे दी।

समाज का आरोप – “अपमान कर रही कांग्रेस”

साहू समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी समाज का अपमान कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow