Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा की नफरत के खिलाफ कांग्रेस ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान’, शरबत से घोल रहे मिठास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सुपेला घड़ी चौक पर सैकड़ों कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, मीठे शरबत से कड़वाहट कम करने की कोशिश

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की असंवैधानिक गिरफ्तारी और षडयंत्र पूर्वक जेल भेजे जाने के विरोध में सैकड़ों कांग्रेसियों ने अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। सुपेला घड़ी चौक पर कांग्रेसियों ने ‘मोहब्बत की दुकान’ लगाई, जहां सभी को मीठे शरबत का वितरण किया गया। इस पहल का मकसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विष्णु देव साय की सरकार द्वारा प्रदेश में फैलाई जा रही कड़वाहट को कम करना था। कांग्रेसियों ने इस दुकान के माध्यम से भाजपा द्वारा समाज में घोली जा रही कड़वाहट के खिलाफ मिठास फैलाने का संदेश दिया।

विरोध प्रदर्शन का आयोजन प्रदेश युथ कांग्रेस के आवाहन पर किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रमुख नेता आमिर सिद्दीकी, अमन साव (सेठिया), उबारन टंडन, सोनू यादव, दीप मोहन, लकी हंस, सतीश राव, इंद्रजीत सिंह, सुधांशु साहू, इंद्रपाल सिंह छतरी, और अमृत सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युथ कांग्रेस के सचिव आमिर सिद्दीकी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ है, जो प्रदेश में असंवैधानिक कदम उठा रही है। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सतनामी समाज के मासूम युवाओं को भी अन्यायपूर्ण ढंग से जेल में डाल रही है। इसी सिलसिले में विधायक देवेंद्र यादव ने आवाज उठाई, जिसके बाद उन्हें भी षडयंत्र पूर्वक जेल में डाल दिया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें सतनामी समाज के निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग की गई। आमिर सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजी शासन की तरह काम कर रही है, जहां मातृभूमि के लिए आवाज उठाने वालों को जेल में बंद कर दिया जाता है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment