Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, CM हाउस का होगा घेराव, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर। 

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने बार-बार नकारा है। कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में हार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के एक साल के कार्यों पर पंचायत और निकाय चुनाव में जनता ने मुहर लगाई है।

अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का दावा

अरुण साव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षों में अपराध दर्ज नहीं किए जाते थे और अपराधियों को संरक्षण मिलता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैसी स्थिति नहीं है। अगर कोई घटना दुर्भाग्यवश होती भी है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और अन्य जवान पूरी मेहनत से अपना काम कर रहे हैं।

साहू समाज के आक्रोश पर प्रतिक्रिया

डिप्टी सीएम साव ने रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर साहू समाज के आक्रोश पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक बार नियुक्ति के बाद पद बदलना अपमानजनक है और इस पर आक्रोशित होना स्वाभाविक है।

कांग्रेस ने आकाश तिवारी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

बताते चलें कि रायपुर नगर निगम में बीते महीने ही संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें हटाकर बागी नेता आकाश तिवारी को यह पद सौंप दिया है।

इससे जुड़ी खबर:-  कांग्रेस मुख्यालय का घेराव: साहू समाज का फूटा गुस्सा, 25 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow