Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम पंचायत थनौद में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

ग्राम पंचायत थनौद स्थित अमृत सरोवर स्थल पर संविधान दिवस का आयोजन विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया और ग्रामीणों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

 

मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित प्रतिभागियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी ग्रामीणों से संविधान की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों का पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सीईओ बजरंग कुमार दुबे ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और संविधान के आदर्शों तथा नागरिकों की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला।

संविधान दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद पंचायत झमित गायकवाड सहित अन्य स्थानीय ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment