Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

निगम आयुक्त का नेहरू नगर जोन में औचक निरीक्षण

भिलाई निगम आयुक्त निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई निगम आयुक्त निरीक्षण


भिलाई नगर (रवि कुमार भास्कर)

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर संजय नगर वासियों को नई सड़क की सौगात दी, वहीं दूसरी ओर तालाब और उद्यान में कमियां मिलने पर मातहत अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

संजय नगर को धूल और कीचड़ से मिली मुक्ति

निरीक्षण अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 6, संजय नगर से हुई। यहाँ के रहवासी लंबे समय से आवागमन के लिए पक्की सड़क की मांग कर रहे थे। जनहित को देखते हुए निगम प्रशासन ने यहाँ नवीन डामरीकरण सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया है। मौके पर पहुंचे आयुक्त पाण्डेय ने नवनिर्मित सड़क का जायजा लिया और कहा कि इस मार्ग के तैयार होने से अब स्थानीय निवासियों को धूल और कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

तालाब में उखड़े टाइल्स देख दिए मरम्मत के निर्देश

संजय नगर तालाब के निरीक्षण के दौरान आयुक्त की नजर तालाब के चारों ओर लगे चेकर टाइल्स (पेवर) पर पड़ी, जो कई स्थानों से उखड़े हुए थे। इस पर उन्होंने जोन आयुक्त को तत्काल टाइल्स को व्यवस्थित करवाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही, तालाब के मध्य बने चबूतरे का संधारण कर उसे बेहतर स्वरूप देने को कहा।

गुलमोहर उद्यान और बैडमिंटन कोर्ट का भी लिया जायजा

आयुक्त ने गुलमोहर उद्यान का अवलोकन किया, जहाँ भवन के पास शेड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और उद्यान में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पास ही स्थित बैडमिंटन कोर्ट में सुरक्षा के लिहाज से चैन लिंक फैंसिंग को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने के लिए कहा गया।

 इस सघन निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ जोन आयुक्त अजय राजपूत, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, उप अभियंता बसंत साहू व रीमा जामुलकर, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी एवं अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow