भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत भारत का संविधान आज 75 वर्ष पूर्ण कर चुका है। संविधान दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई के सभागार में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सुबह 10 बजे अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। आयुक्त पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संविधान देश की कानून व्यवस्था, कार्यपालिका व न्यायपालिका का आधार है। हमें अपने संविधान के प्रति गर्व व सच्ची निष्ठा है, जो भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाता है। लोकतांत्रिक प्रणाली हमारे संविधान के अनुरूप संचालित होती है। आज देशभर में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नगर निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालयों में भी जोन आयुक्तों द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में अधीक्षण अभियंता डी.के. वर्मा, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अमिताभ भट्टाचार्य, प्रोग्रामर दीप्ति साहू, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, लेखाधिकारी चंद्रकांत साहू, स्टेनो पुरुषोत्तम साहू, आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन, भैय्यालाल असाटी, गैदराम सिन्हा सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।











