19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर में 81 वर्षीय वृद्ध महिला जिंदा जली, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें

OM Darpan

Aug 27, 2024 09:54 am 185 views
[smartslider3 slider=2]
 
  • संतोषी नगर पिपराही में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

बलरामपुर। थाना बलरामपुर क्षेत्र के संतोषी नगर पिपराही में रविवार को एक 81 वर्षीय वृद्ध महिला के जिंदा जल जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतक महिला की पहचान पुष्पा, पति जीतन मंडल के रूप में हुई है। घटना के समय महिला घर के अंदर अकेली थी। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय पूर्व भाजपा सदस्य धीरज सिंह देव को मिली, जब उन्होंने देखा कि वृद्ध महिला के घर से धुआं निकल रहा है। तत्काल उन्होंने दरवाजे को तोड़ने के लिए कहा। महिला के भतीजे ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो पुष्पा खाट पर अधजली अवस्था में पड़ी थी। धीरज सिंह देव ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी प्रमोद रुबिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बिजली से आग लगने की आशंका कम लग रही है, लेकिन चिमनी के कारण आग लगने की संभावना हो सकती है। हालांकि, घर के बाकी हिस्सों में आग नहीं लगी थी, जो घटना को और अधिक संदिग्ध बनाता है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है, और मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी संभव कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919152529746

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 198