16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पासपोर्ट सत्यापन के बहाने महिला से किया दुर्व्यवहार, पुलिस कांस्टेबल निलंबित

OM Darpan

Dec 03, 2024 08:22 am 331 views
  बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक पुलिस कांस्टेबल को पासपोर्ट सत्यापन के बहाने एक महिला से दुर्व्यवहार और उसे परेशान करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब पीड़ित महिला ने बयातारायणपुरा पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल पर आरोप लगाए। पीड़ित महिला एक तकनीकी विशेषज्ञ हैं और उनका आरोप है कि कांस्टेबल किरण ने पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उसके घर आकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे मानसिक रूप से परेशान किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस गिरीश ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने कहा कि "यह मामला गंभीर था और पीड़ित महिला की शिकायत मिलने के बाद आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।" उन्होंने यह भी बताया कि जांच पूरी करने के बाद कांस्टेबल को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है, ताकि आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917041045171

विज्ञापन

Advertisement