Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अग्निवीर भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 25 अप्रैल तक करें आवेदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने जारी की जानकारी

रायपुर। अग्निवीर बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। अब अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दी गई है। ऐसे आवेदक जो अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके पास यह अंतिम अवसर है।


किसी भी समस्या में करें संपर्क

यदि किसी आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आ रही हो, तो वह सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के निम्न दूरभाष क्रमांक पर संपर्क कर सकते हैं:

📞 0771-2965212
📞 0771-2965214


अग्निपथ योजना क्या है?

अग्निपथ योजना भारत सरकार द्वारा 16 जून 2022 को शुरू की गई एक नई भर्ती प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से अधिकारी पद से नीचे के सैनिकों की नियुक्ति की जाती है। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले युवाओं को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा।


4 वर्षों की सेवा, 6 महीने की ट्रेनिंग भी शामिल

अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती किए गए युवाओं की सेवा अवधि चार वर्ष होगी, जिसमें 6 महीने की प्रशिक्षण अवधि भी शामिल होगी।


नासिक स्थित आर्टिलरी सेंटर में होगा प्रशिक्षण

भारतीय सेना के सबसे पुराने और प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों में से एक, नासिक रोड स्थित आर्टिलरी सेंटर को अग्निवीरों को प्रशिक्षित करने के लिए अनुमोदित किया गया है।

यहां भर्ती होने वाले 5000 अग्निवीरों के पहले बैच को कुल 31 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण मिलेगा। इसमें पहले 10 सप्ताह बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण के लिए होंगे, जबकि शेष 21 सप्ताह उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर केंद्रित होंगे।


योग्यता और कौशल के आधार पर वर्गीकरण

प्रशिक्षण के दौरान, अग्निवीरों को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर चार विषयों में विभाजित किया जाएगा, जिससे उनकी क्षमता के अनुसार उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा सकें।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow