Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एथेनॉल प्लांट में तोड़फोड़, प्रशासन ने आगामी आदेश तक काम रोका

Kondagaon Ethanol Plant Protest

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

कोंडागांव/कोकोडी।

जिले के ग्राम कोकोडी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण (एथेनॉल) प्लांट से फैल रही गंदगी और बदबू से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार रात फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने रात करीब 9 बजे एकजुट होकर प्लांट में धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। लाठी-डंडों से लैस भीड़ को शांत करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, लेकिन ग्रामीण कलेक्टर को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। अंततः शनिवार दोपहर एसडीएम अजय उरांव ने ग्रामीणों को समझाइश दी और स्टांप पेपर पर ‘आगामी आदेश तक प्लांट बंद रखने’ का लिखित आदेश सुनाया। इसके बाद करीब 18 घंटे से चल रहा प्रदर्शन समाप्त हुआ।

कोकोडी के सरपंच सुकमन नेताम ने कहा कि 16 फरवरी 2019 को तत्कालीन सांसद राहुल गांधी द्वारा जिस प्लांट का शिलान्यास विकास के वादे के साथ किया गया था, वह अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। दूषित पानी से खेत बंजर हो रहे हैं और बदबू से जीना मुहाल है। सरपंच ने आरोप लगाया कि प्रशासन की हठधर्मिता के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल एसडीएम ने प्लांट को आगामी आदेश तक बंद करा दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow