Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिखाई तत्परता, खुद पहुंचाए अस्पताल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर। जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के समीप आज एक दुःखद सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उस वक्त राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ उसी मार्ग से गुजर रहे थे। हादसे को देख उपमुख्यमंत्री ने त्वरित मानवीयता का परिचय दिया। उन्होंने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और घायल व्यक्तियों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।

घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लेने के बाद उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायल व्यक्तियों के इलाज में हर संभव मदद सुनिश्चित करने के आदेश दिए। अस्पताल पहुंचने पर विजय शर्मा ने डॉक्टरों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उनकी त्वरित कार्यवाही की वजह से घायलों को समय पर चिकित्सा मिल सकी, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment