Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पाटन में बिना विधायक के भी नहीं रुका विकास! सांसद विजय बघेल ने अरसनारा को दी सीसी रोड और सामुदायिक भवन की सौगात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरसनारा/पाटन (ओमदर्पण न्यूज़)।

ग्राम अरसनारा में सीसी रोड, नाली निर्माण और सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों के लिए भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले मौजूद रहे।

साय के सुशासन में लिखी जा रही विकास की नई गाथा: बघेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने सभी ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता के हित के जो भी कार्य होंगे, उन्हें पूरी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है और पाटन विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

विधायक न होने के बावजूद जारी है विकास

जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पाटन विधानसभा में वर्तमान में भाजपा का विधायक नहीं है, इसके बावजूद क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। वहीं, पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने सांसद निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में लगातार काम हो रहे हैं। इससे पूर्व, ग्राम सरपंच खिलेश्वरी साहू ने स्वागत भाषण देते हुए निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए सांसद विजय बघेल का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व सरपंच हरिशंकर साहू ने किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर व राजा पाठक, दरबारमोखाली मंडल अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश साहू, सुलेन साहू, पूर्व सरपंच पुष्पा मानिकपुरी, डेहर लाल साहू, मेहतर वर्मा, केवल देवांगन और पोखन लाल साहू बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अलावा उपसरपंच जय प्रकाश साहू, कृष्णकुमार साहू, हरप्रसाद आडिल, टीकाराम देवांगन, पंचायत सचिव पोषण सपहा, पंचगण राहुल साहू, गायत्री वर्मा, अंकिता साहू, रेणुका सपहा, जितेश्वरी विश्वकर्मा, रानी कौशिक, देवेन्द्र साहू, यशवंत साहू, ललिता साहू, मुकेश निर्मलकर, चित्ररेखा साहू, लव कुमार बनपेला, पुनराम साहू, रामकृष्ण निर्मल, लक्षमन साहू, शीतल साहू, गजाधर ठाकुर, नंदकुमार साहू, भुवन बनपेला, कोमल वैष्णव, रमाकांत साहू, संतोष साहू, नरांतक साहू, अरुण साहू, रमेश वर्मा, कमलेश साहू, नरेंद्र कौशिक, सोनू साहू, तन्मय धुरंधर, हनुमान वैष्णव और किशन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow