Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हर गाँव तक पहुँचेगा विकास — वन मंत्री केदार कश्यप ने चमिया में 48 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 30 लाख की लागत से बनेगा ‘महतारी सदन’

  • पुलिया और उचित मूल्य दुकान भवन निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी नई सुविधा

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार गाँव-गाँव पहुँचा रही विकास की रोशनी


चमिया।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज बस्तर विकासखंड के ग्राम चमिया में 48 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
यह सभी कार्य ग्रामीण इलाकों में सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर गाँव तक विकास पहुँचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन की सरकार में मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिला है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चमिया में 30 लाख रुपए की लागत से ‘महतारी सदन’ का निर्माण किया जाएगा। यह भवन महिलाओं के सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा, जहाँ स्व-सहायता समूहों की महिलाएँ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करेंगी।

इसके अलावा, ग्राम बड़े अलनार में 6.10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण और छोटे अलनार में 12.40 लाख रुपए की लागत से उचित मूल्य दुकान भवन का निर्माण किया जाएगा।

मंत्री कश्यप ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने में सहयोग दें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow