Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड नंबर 19 में होगा एक करोड़ का विकास कार्य, राजेश मूणत करेंगे शिलान्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • विकास नगर के वार्ड नंबर 19 में नाली, पाइपलाइन, गार्डन और रोड समेत मुक्तिधाम में सेट निर्माण का कार्य आरंभ

रायपुर।

रायपुर के गुढ़ियारी स्थित विकास नगर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड नंबर 19 में जल्द ही एक बड़ा विकास कार्य शुरू होने जा रहा है। पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत ने वार्ड में एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने की घोषणा की है। इन कार्यों में नालियों की मरम्मत, पाइपलाइन का विस्तार, गार्डन, रोड, और मुक्तिधाम में सेट निर्माण का समावेश होगा।

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी और वार्ड नंबर 19 के संभावित पार्षद उम्मीदवार बसंत बिसेन ने जानकारी दी कि पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक राजेश मूणत द्वारा कल इन कार्यों को गति दी जाएगी। इस अवसर पर रामसागर पारा मंडल के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर और वार्ड के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment