Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शादी समारोह में जा रही धुमाल पार्टी की माजदा पलटी, 6 लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोरबा।

अंबिकापुर में एक शादी समारोह में शहनाई बजाने जा रही धुमाल पार्टी का वाहन शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुतर्रा के पास माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ।

झपकी लगने से चालक ने खोया नियंत्रण

जानकारी के मुताबिक, माजदा मेटाडोर में करीब 12 लोग सवार थे। वाहन चालक आनंद राम को झपकी आ जाने के कारण उसने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे माजदा सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक केबिन में फंस गया, जिससे उसे सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

नींद में थे धुमाल पार्टी के सदस्य, अचानक टूटी नींद

हादसे के वक्त ट्राली में बैठे धुमाल पार्टी के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। अचानक हुए हादसे से सभी की नींद टूट गई और वे घबराकर बाहर निकले। उन्होंने तुरंत मिलकर घायल चालक को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में पंकज कुमार, देवदास समेत छह से अधिक लोग घायल हुए हैं।

संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी गई। मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow