रायपुर।
गत दिवस लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जन्म जयंती के अवसर पर रायपुर जिले के कोटा स्थित बढ़ते कदम संजीवनी वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भोजन वितरित किया गया और उनके जीवन के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री शरत पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनजीत गार्डिया, प्रदेश महासचिव एवं संगठन प्रभारी श्री मुकेश वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री यूनूस कुरेशी, रायपुर जिलाध्यक्ष श्री साजू वी थॉमस, जिला महासचिव एवं संगठन प्रभारी श्री दीपक महेश्वरी, जिला महासचिव (प्रशासन) श्री प्रकाश निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष (आरंग ब्लॉक) एवं उप-सरपंच श्री झम्मन बंजारे और श्री नासिर खान सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद थे।









