Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पति के निधन पर मिले संबल के लिए जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने जताया आभार

पति के निधन पर मिले संबल के लिए जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने जताया आभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

कहा- दुख की घड़ी में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने नहीं होने दिया अकेलेपन का अहसास, आजीवन रहूँगी ऋणी

महासमुंद.

जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चंद्राकर ने अपने पति के आकस्मिक निधन के बाद मिले सामाजिक और सार्वजनिक सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक सार्वजनिक संदेश जारी कर कहा कि जीवन के इस सबसे कठिन दौर में मिले संबल ने उन्हें हौसला दिया है।

संकट में संबल बना समाज और संगठन

जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि पति का निधन उनके जीवन का सबसे दुखद और पीड़ादायक क्षण था। इस संकट की घड़ी में परिवार, परिजनों, समाज के सदस्यों और ग्रामवासियों के साथ-साथ जनपद क्षेत्र की जनता और पार्टी संगठन के साथियों ने जिस तरह सहारा दिया, उससे उनका मनोबल बना रहा।

अपने संदेश में हुलसी चंद्राकर ने कहा कि लोगों के स्नेह, दुलार और प्रार्थनाओं ने उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। उन्होंने इस कठिन समय में साथ खड़े रहने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वे इस सहयोग के लिए आजीवन ऋणी रहेंगी। उन्होंने सभी के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow