Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने उठाया खेल प्रतिभाओं को संवारने का बीड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • एक नई शुरुआत, एक नेक संकल्प

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ज़िला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने पदभार संभालते ही न सिर्फ ज़िम्मेदारियों को गंभीरता से लिया, बल्कि सीधे ज़मीन पर उतरकर अपने क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। आम लोगों से जुड़ाव और जनसंपर्क के चलते वे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं।


फिट इंडिया थीम से सामाजिक बदलाव की ओर

हाल ही में ग्राम नारधा में आयोजित फिट इंडिया कार्यक्रम (जूडो, कराटे प्रशिक्षण) में सरस्वती बंजारे बतौर ज़िला पंचायत अध्यक्ष शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों की ज़रूरतों और खेल प्रतिभाओं की कमी को नज़दीक से देखा।


सरकारी मानदेय का संवेदनशील उपयोग

इस मौके पर सरस्वती बंजारे ने घोषणा की कि वे अपने सरकारी मानदेय का उपयोग उन बच्चों के लिए करेंगी, जो खेलों में भाग लेना चाहते हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं। उन्होंने इस नेक पहल की शुरुआत ग्राम नारधा से की है।


व्यक्तिगत अनुभव से उपजा समाजसेवा का जज़्बा

चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वे खुद एक गरीब परिवार से आती हैं और कभी कबड्डी की खिलाड़ी और टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। इसी अनुभव के चलते वे उन बच्चों का दर्द समझती हैं जो आर्थिक कारणों से अपने खेल कौशल को निखार नहीं पाते।


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और फिट इंडिया की कड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना से प्रेरित होकर उन्होंने फिट इंडिया नाम से एक छोटी सी मुहिम शुरू की है। इसके तहत वे धीरे-धीरे हर बच्चे तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं, ताकि उनका भविष्य संवारा जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow