

- यातायात पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर की कड़ी कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त
दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशों के तहत और यातायात विभाग के उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर और सदानंद विध्यराज के नेतृत्व में, यातायात पुलिस दुर्ग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत, सिविक सेंटर भिलाई के यातायात जोन द्वारा सेक्टर एरिया में 10 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई।
इन वाहन चालकों के मोडिफाइड साइलेंसर को मौके पर ही निकालकर जब्त कर लिया गया और उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त चेतावनी दी गई। इसके साथ ही, नेशनल हाईवे पर एक ऑटो चालक को लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर 2800 रुपये का चालान किया गया।
अपील:
यातायात पुलिस दुर्ग सभी परिजनों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों को समझाएं कि वे वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाएं, लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। साथ ही, सभी से अनुरोध किया गया है कि वे नियंत्रित गति में वाहन चलाएं।









