भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।
सूर्या मॉल में आयोजित आर्म्स रेसलिंग प्रतिस्पर्धा में दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के उत्साह और जुनून को करीब से देखा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उनकी खेल भावना को सलाम किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल हमारे युवाओं को आत्मविश्वास और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

इस आयोजन ने युवाओं को अपनी ताकत और कौशल दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। विधायक चंद्राकर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल खेलों को प्रोत्साहन मिलता है बल्कि अनुशासन और समर्पण के महत्व को भी समझा जाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रोहित सिंह, सुमित सिंह, जालंधर सिंह, अरुण सिंह, तुसीफ अहमद, आसिफ़ अली, अरमान, अभिनव नंदी, यश, राणा, पवन, चंदू देवांगन, लक्ष्मीनारायण साहू, राजू जंघेल, सोनू राजपूत, देवेन्द्र कुमार साहू, प्रकाश साहू, रूपेश पारख, सतीश चंद्राकर, हरीश कुमार वर्मा, राहुल देवांगन, तोरण देशमुख, विनय जैन, मोनू चौधरी, अनुपम साहू, अजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।










