श्रावण मास के प्रारंभ पर विधायक चंद्राकर ने लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की
दुर्ग. दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने श्रावण मास के प्रारंभ पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, समृद्धि, एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विधायक चंद्राकर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय श्रावण मास और श्रावण मास के प्रथम सोमवार की प्रदेशवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई! भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”
22 जुलाई से शुरू हुए इस पवित्र महीने को भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व है। इस दौरान भक्त कड़ी तपस्या और जप-तप करते हैं ताकि उनकी मनोकामनाएं पूरी हो सकें। विधायक चंद्राकर ने प्रदेश के समस्त शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं को श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “देवाधिदेव महादेव जी आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।”








