14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुर्सीपार में विकास कार्यों की पड़ताल: इंडोर स्टेडियम के लिए नियुक्त होगी एजेंसी, आयुक्त ने दिए निर्देश

OM Darpan

Jan 09, 2026 02:34 am 1,285 views
खुर्सीपार में विकास कार्यों की पड़ताल: इंडोर स्टेडियम के लिए नियुक्त होगी एजेंसी, आयुक्त ने दिए निर्देश

  • आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने किया सघन दौरा

  • खिलाड़ियों से मिले और सुनीं समस्याएं

  • एस.एल.आर.एम. सेंटर जल्द शुरू करने के निर्देश

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सड़क निर्माण, स्टेडियम के रखरखाव और सिवरेज सिस्टम को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

OmDarpan News Bhilai

खिलाड़ियों से संवाद और स्टेडियम का कायाकल्प

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने खेल सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। आयुक्त ने पार्षद विनोद सिंह के साथ श्रीराम चौक स्थित क्रिकेट स्टेडियम का अवलोकन किया। यहाँ अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से उन्होंने सीधे बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। आयुक्त ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था जल्द सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, खुर्सीपार में पहले से बने इंडोर स्टेडियम के संधारण और सफाई कार्य का भी जायजा लिया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इंडोर स्टेडियम के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए 'रुचि की अभिव्यक्ति' (Expression of Interest) के तहत निजी एजेंसी नियुक्त की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

जनता की मांग पर बनी सड़क, एस.एल.आर.एम. सेंटर जल्द होगा शुरू

आयुक्त ने जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे के साथ खुर्सीपार मिनी स्टेडियम के पीछे नवनिर्मित एस.एल.आर.एम. सेंटर और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर को जल्द प्रारंभ करने और शौचालय में नियमित सफाई रखने को कहा। गौरतलब है कि स्थानीय नागरिकों ने सुगम यातायात के लिए सड़क की मांग की थी, जिस पर नवीन डामरीकरण रोड का निर्माण किया गया है। आयुक्त ने इस नई सड़क की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।

सिवरेज लाइन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए चल रहे सिवरेज लाइन संधारण कार्य का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति बढ़ाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि रहवासियों को परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र परिहार, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव एवं सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914152612878

विज्ञापन

Advertisement