बिहान मेला 26-27 अक्टूबर को दुर्ग जिला पंचायत परिसर में
OM Darpan
Oct 26, 2024 04:33 am
154 views
26 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
जिला पंचायत दुर्ग परिसर में 26-27 अक्टूबर को बिहान मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित विभिन्न दैनिक उपयोगी और दिवाली से संबंधित सामग्रियों का विक्रय किया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण स्व-सहायता समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को शहर के उपभोक्ताओं तक पहुँचाना है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने बताया कि बिहान राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित इस मेले में लगभग 60 से अधिक स्व-सहायता समूह अपने उत्पादों का विक्रय करेंगे। यह मेला स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस वर्ष मेले में दिवाली के लिए सजावटी सामग्री, दीया-बत्ती, मोमबत्ती, धान का झूमर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आचार, जैविक सब्जियाँ, फिनाईल, उजाला, कपड़े, मसाले, अगरबत्ती, और छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसी सामग्रियाँ प्रदर्शनी में लगाई जाएँगी।
इस आयोजन के माध्यम से जिला प्रशासन ग्रामीण उत्पादों को शहरी बाजारों तक पहुँचाने की मुहिम चला रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। बिहान मेला ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल उनके उत्पादों को पहचान दिलाता है बल्कि उन्हें अपने प्रयासों से आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाता है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन