स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025: दुर्ग में स्वच्छता की जंग शुरू
OM Darpan
Jul 27, 2025 09:57 pm
440 views
27 Jul 2025
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत दुर्ग जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 का आगाज हो चुका है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित इस सर्वेक्षण के लिए भारत सरकार ने एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एएमएस), लखनऊ को स्वतंत्र एजेंसी के तौर पर चुना है। यह एजेंसी 27 जुलाई, 2025 से दुर्ग जिले में फील्ड सर्वे शुरू करेगी।
दीवारों पर स्वच्छता के संदेश और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी
कलेक्टर अभिजित सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में, जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संदेशों वाले दीवार लेखन करवाए गए हैं। नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगभग 30,000 फीडबैक दर्ज किए गए हैं, जिसमें धमधा से सर्वाधिक 13,000, पाटन से 10,000 और दुर्ग से 7,000 फीडबैक मिले हैं।20,000 अतिरिक्त फीडबैक का लक्ष्य
जिला प्रशासन ने 30 जुलाई तक 20,000 अतिरिक्त फीडबैक जुटाने का लक्ष्य रखा है, ताकि जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाया जा सके। स्वच्छाग्रही, स्वच्छता समूह, बिहान समूह की महिलाएं, सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक सहित सभी विभागों के मैदानी अमले इस अभियान में सक्रिय रूप से लगे हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन