कमला मोटर्स में श्रृंखलाबद्ध हार्वेस्टरों की डिलीवरी, छत्तीसगढ़ के कृषकों में हर्ष
OM Darpan
Oct 05, 2024 07:40 am
251 views
05 Oct 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
कमला मोटर्स द्वारा छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों के किसानों को हार्वेस्टरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी दी गई। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद, किसानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में फसलों की कटाई के लिए विश्वसनीय सेल्फ-प्रपोल्ड कार्बाइन मशीनें खरीदीं। ये मशीनें पंजाब स्थित के एस ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा निर्मित हैं, जो किसानों की सेवा और बिक्री पश्चात् सेवा पर विशेष ध्यान देती हैं।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के किसानों ने अपनी नई हार्वेस्टर मशीनों की डिलीवरी को लेकर गर्व व्यक्त किया। डिलीवरी के क्रम में प्रमुख अतिथि, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक नेकदीप भार्गावर ने बालोद जिले के शिकारीटोला निवासी पुकराम साहू को उनकी मशीन प्रदान की। उनके साथ हितेश साहू, अमित साहू, संतोष साहू, भूपेंद्र साहू, सूर्यकांत साहू, राजुलाल साहू, दिनेश गंधर्व, ओमान गंधर्व, डुमेन्द्र साहू, किशन साहू, गुरु साहू, लोमेश साहू, सरजूराम साहू, सोनू, मोनिका (जमुना) और परी उपस्थित थे।
दूसरे क्रम में, भटगांव बेमेतरा के किसान रूपेंद्र पटेल को उनकी मशीन की डिलीवरी दी गई, जिसमें चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के अंजोरा शाखा के मैनेजर भीषम वैष्णव ने उनकी मदद की। इस अवसर पर चोंगा लाल पटेल, टोप सिंह पटेल और सुरेश पटेल भी उपस्थित रहे।
तीसरे क्रम में, गेंदपुर कवर्धा के किसान ताकेश्वर साहू को उनकी मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर कमला मोटर्स के प्रोपराइटर कैलाश बरमेचा ने मशीन की चाबी सौंपी। ताकेश्वर साहू के साथ कुमार राम साहू, घनाचंद साहू, कौशल साहू, लीलेश्वर साहू, धर्मेश साहू, केजाराम साहू, मानसिंह साहू, हिरा राम वर्मा, पप्पू साहू, धनराज साहू, मनोज साहू और रामभवन साहू मौजूद थे।
समारोह में कमला मोटर्स के सेल्स प्रमोटर सत्यश्री लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, शाखा प्रबंधक खेमचंद गुप्ता, मिलिंद बांगड़े, मैकेनिक किशोर निषाद, आगंतुक नंदिता सावंत, बरमेचा एलिवेटर्स के प्रमुख मैकेनिक जयदीप सावंत, अमर यादव और अन्य कई साथी उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन