18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए ई.व्ही.एम. का किया गया निकायवार रेण्डमाईजेशन

शेयर करें

OM Darpan

Feb 06, 2025 06:04 am 305 views
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए ई.व्ही.एम. का किया गया निकायवार रेण्डमाईजेशन
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग, रिसाली, भिलाई, भिलाई चरौदा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा, अम्लेश्वर और नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई के लिए ई.व्ही.एम. (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का निकायवार रेण्डमाईजेशन (Randomization) किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक श्रीमती रोक्त्तिमा यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सभी आरओ, एआरओ सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और वार्ड प्रत्याशी उपस्थित थे। ई.व्ही.एम. रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में दुर्ग के 60 वार्ड, भिलाई के 1 वार्ड, रिसाली के 1 वार्ड, भिलाई चरौदा के 1 वार्ड, नगर पालिका परिषद कुम्हारी के 24 वार्ड, अहिवारा के 15 वार्ड, अम्लेश्वर के 18 वार्ड, नगर पंचायत धमधा के 15 वार्ड, पाटन के 15 वार्ड और उतई के 15 वार्ड की ई.व्ही.एम. की रेंडमाइजेशन की गई। साथ ही, सभी नगरीय निकायों की रिजर्व ई.व्ही.एम. का भी रेंडमाइजेशन किया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261019040110652

विज्ञापन

Advertisement