18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Oct 18, 2026 11:35 pm 361 views
देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार


कुनकुरी पुलिस ने भागने का प्रयास करते हुए आरोपी को पकड़ा, बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


जशपुर/कुनकुरी। सोशल मीडिया पर हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कुनकुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल और सिम जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 199 और 299 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


विहिप जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई थी शिकायत

मामले की शिकायत चराईडांड़ (कुनकुरी) निवासी और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह (54) ने दर्ज कराई थी। उन्होंने कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को उन्होंने फेसबुक पर हेमंत बेदी नामक व्यक्ति के अकाउंट से एक पोस्ट देखी थी। उक्त पोस्ट में देवी-देवताओं और ऋषियों के संबंध में अशोभनीय टिप्पणियां की गई थीं। प्रार्थी के अनुसार इस पोस्ट से हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और आक्रोश व्याप्त हुआ, जिसके बाद उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए 17 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसडीओपी राजेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब आरोपी हेमंत कुमार बेदी (52) निवासी ग्राम बिहावल, पतराटोली (थाना कांसाबेल) को नोटिस तामील कराने पहुंची, तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने फेसबुक से आपत्तिजनक पोस्ट करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का वीवो कंपनी का मोबाइल और उसमें लगा जियो का सिम जब्त कर लिया है।


सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना गंभीर विषय है। किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जाएगा, तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261019003048382

विज्ञापन

Advertisement