पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला जेवरा सिरसा में प्रवेश उत्सव मनाया गया
OM Darpan
Jun 20, 2025 07:50 am
274 views
20 Jun 2025
दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।
जेवरा सिरसा की पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सरपंच भुनेश्वरी कुर्रे, जनपद पंचायत सभापति संतोष निषाद, एसएमसी अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सार्वे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बच्चों का मुंह मीठा कराया गया और उन्हें गणवेश व पुस्तकें वितरित की गईं। शाला प्रधान पाठक संध्या सेंगर व श्वेता ठाकुर सहित समस्त शिक्षकगण, पालकगण और बालक-बालिकाएं उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन