ईवीएम का वार्डों में प्रदर्शन, लोगों में दिखा उत्साह
OM Darpan
Feb 05, 2025 06:34 am
251 views
05 Feb 2025
- - नागरिकों ने कहा, हम उत्साह के साथ वोट देने जाएंगे मतदान केन्द्र
आज दुर्ग निगम क्षेत्र के चार वार्डों में शिविर आयोजित किए गए, जहां मास्टर ट्रेनरों ने वार्डवासियों को ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनरों ने समझाया कि ईवीएम के जरिए चुनावी प्रक्रिया को कैसे पारदर्शी और त्वरित बनाया जा सकता है। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपायों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके।
स्थानीय निवासी ललित पटेल ने कहा, "ईवीएम मशीन से वोट देने की प्रक्रिया को मास्टर ट्रेनर ने बहुत अच्छे तरीके से समझाया।" वहीं, साधना ढीमर ने कहा, "ईवीएम मशीन से वोट देना बहुत आसान है और समय भी कम लगेगा।" प्रमिला यादव ने कहा, "हम सभी बहुत खुश हैं कि चुनाव का समय है, और हम पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर वोट देने जरूर जाएंगे।"
ईवीएम प्रदर्शनी की इस कड़ी के तहत आगामी 5 फरवरी को वार्ड 57 उरला, वार्ड 17 औद्योगिक नगर, वार्ड 21 तितुरडीह, वार्ड 27 पोलसायपारा, वार्ड 9 स्वामी विवेकानंद, वार्ड 4 मठपारा, वार्ड 36 गंजपारा, वार्ड 29 अस्पताल वार्ड, वार्ड 40 सुराना कालेज, वार्ड 45 पद्मनाभपुर, वार्ड 50 बोरसी भाठा, और वार्ड 55 पुलगांव में ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तरह, 6 फरवरी को वार्ड 2 राजीव नगर, वार्ड 33 चण्डी मंदिर, वार्ड 31 लंगुरवीर मंदिर, वार्ड 41 केलाबाड़ी, वार्ड 46 पद्मनाभपुर, वार्ड 51 बोरसी बस्ती, वार्ड 19 शहीद भगत सिंह, वार्ड 58 उरला, वार्ड 18 औद्योगिक नगर, वार्ड 23 दीपक नगर, वार्ड 13 मोहन नगर और वार्ड 7 किल्ला मंदिर वार्ड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन