13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख का दिल्ली में हुआ सम्मान

OM Darpan

Jan 09, 2026 02:14 am 1,391 views
मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख का दिल्ली में हुआ सम्मान

 

दुर्ग/नई दिल्ली (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। नए वर्ष की शुरुआत में ही राजधानी दिल्ली में उन्हें प्रतिष्ठित 'भारत प्रतिभा सम्मान' से नवाजा गया। यह सम्मान 5 जनवरी 2026 को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्हें यह सम्मान मेजर जनरल (डॉ.) यशपाल सिंह मौर (सेना मेडल अवार्डी) और पद्मश्री डॉ. उमा तुली के हाथों प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में निरंतर सेवा भाव और उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया है। मनीष पारख की इस उपलब्धि को पूरे मेघगंगा ग्रुप और छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।

'प्राइड ऑफ इंडिया' से भी हो चुके हैं सम्मानित

इससे पूर्व, बीते वर्ष दिसंबर में मनीष पारख को दिल्ली में ही 'प्राइड ऑफ इंडिया 2025-26' सम्मान से अलंकृत किया गया था। यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री (मध्यप्रदेश) श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान किया गया। उन्हें यह विशेष सम्मान सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए दिया गया था।

टीम को समर्पित किया सम्मान

शहर के चर्चित उद्योगपतियों में शुमार मनीष पारख ने इन उपलब्धियों का श्रेय अपनी टीम को दिया। उन्होंने कहा, "यह सम्मान मेघगंगा ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है। मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस यात्रा में हमारे प्रति विश्वास जताया। यह मील का पत्थर हमें उज्ज्वल और प्रभावशाली भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने को प्रेरित करता है।"

मेघगंगा ग्रुप: सेवा और नवाचार का पर्याय

मनीष पारख द्वारा स्थापित मेघगंगा ग्रुप समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रुप के अंतर्गत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL व NABH मान्यता प्राप्त), महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, TISD (द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन), FADE और KAC (गेटवे ऑफ ग्लोबल एजुकेशन) जैसे प्रमुख संस्थान संचालित हैं।

शहर विकास में अहम योगदान (2025-26)

पिछले दो वर्षों में मनीष पारख के निर्देशन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं:

  • 'मोर शहर मोर जिम्मेदारी' अभियान के तहत दुर्ग के गांधी चौक, शहीद चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक और Y शेप ब्रिज स्थित चौक का पुनर्निर्माण।

  • स्वच्छता के मापदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान।

  • स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए 'धन्वंतरि अवार्ड' से सम्मान।

  • लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीन टेक्नोलॉजी और मशीनों का इंस्टालेशन।

  • ग्रुप में TISD, FADE, VANNAKHAM & चॉकलेट स्टोरी और KAC जैसे नए उपक्रमों का विस्तार।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914044943988

विज्ञापन

Advertisement