छत्तीसगढ़ के पद्मेश जैन को राष्ट्रीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक
OM Darpan
Jun 25, 2025 05:05 am
402 views
25 Jun 2025
-
विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सानिध्य में हुआ सम्मान
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दुर्ग नगर निवासी पद्मेश जैन को राष्ट्रीय छात्र दीक्षांत समारोह 2025 के भव्य आयोजन में स्वर्ण पदक एवं डिग्री से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सानिध्य में इंस्टीटयूट ऑफ कास्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
पद्मेश जैन ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य को गौरवान्वित किया है। साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग, ऑल इंडिया रेडियो में 25 वीं रैंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। उनके इस विशिष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
पद्मेश अपनी माता श्रीमती मंजू देवी के साथ यह सम्मान ग्रहण करने के लिए दिल्ली पहुँचे थे, और दोनों ने मिलकर इस गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मंच पर मौजूद गणमान्य अतिथियों, संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों और उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ पद्मेश की उपलब्धियों का अभिनंदन किया। समारोह में देशभर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें पद्मेश की उपलब्धि सबसे उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीटयूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया परीक्षा, निदेशालय द्वारा अत्यंत सुनियोजित ढंग से किया गया। सभी विद्यार्थियों को पंजीकरण उपरांत एक सम्मान किट प्रदान की गई, जिसमें आईडी कार्ड, डिग्री प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह आदि शामिल थे। सुबह 7:30 से प्रारंभ हुए इस गरिमामय कार्यक्रम में अनुशासन और भव्यता का अद्वितीय संगम देखने को मिला।
इस अद्वितीय सम्मान पर पद्मेश के परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और दुर्ग क्षेत्रवासियों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन