नोटिस का नही पड़ा असर,कमिश्नर पहुँचे ताला बंदी कार्रवाही करने
OM Darpan
Nov 27, 2024 06:08 am
190 views
27 Nov 2024
- -ताला बंदी की कार्रवाही के डर से मछुवारा संघ ने दुकानों की 26 साल पुराना 4,45,280 रुपए टैक्स किया जमा:
- -नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर अब सीधे होगी कार्रवाई:कमिश्नर
बता दे कि नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम लगातार करदाताओं के घर-घर जाकर बकायादारों के खिलाफ एक बार फिर युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की राजस्व विभाग सख्ती नोटिस और चेतावनी के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर अब सीधे कार्रवाई की जाएगी।
सभी टैक्स बकायादारों द्वारा कार्रवाई से बचने के लिए अब वे मोहलत मांग रहे हैं।
पूर्व में कई बार निगम की ओर से हिदायत दिए जाने व पर भी करदाताओं ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। अब निगम की टीम सीधे टैक्स नहीं देने वालों के घर,दुकानों में कार्रवाही के साथ साथ नल कनेक्शन काटने पहुंच रही है। इस वजह से कई लोग टैक्स जमा करने तत्काल निगम दफ्तर की ओर रुख कर रहे तो ज्यादातर इसके लिए न मोहलत मांगते नजर आ रह हैं।
कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा सभी उप राजस्व निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक डोर टू डोर वसूली अभियान में ड्यूटी लगाई गई है।निगम कमिश्नर द्वारा बार-बार टैक्स जमा करने अपील करने के बाद भी टैक्स नहीं देने वाले पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन