15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम चुनाव के पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण आयोजित

OM Darpan

Sep 21, 2024 05:40 am 170 views
  • नगर निगम अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सुधारने की दिशा में उठाए महत्वपूर्ण कदम।

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

 नगर पालिक निगम में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारियों का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। इस सिलसिले में, नगर निगम परिसर स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हरवंशसिंह मिरी की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण में पदाधिकारियों, निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, नगर निगम के कर्मचारियों, और बीएलओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, वीपी मिश्रा एवं अन्य निगम अधिकारियों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशिक्षण में अधिकारियों ने बताया कि शहर में मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन शीघ्र किया जाएगा, जिसके बाद मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची की तैयारी को पूरी करने की दिशा में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण मनोयोग से पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची किसी भी निर्वाचन का मूल आधार होती है। इस सूची की पूर्णता और सटीकता जितनी बेहतर होगी, चुनाव की प्रक्रिया उतनी ही साफ-सुथरी होगी। यह अत्यंत आवश्यक है कि सूची में सभी योग्य मतदाताओं के नाम सम्मिलित हों और किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम न हो। इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने कार्य में निष्ठा और सावधानी बरतने का आश्वासन दिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915203356719

विज्ञापन

Advertisement