Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आंगनबाड़ी की सब्जी खाने से 7 ग्रामीणों की तबियत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दंतेवाड़ा।

जिले के कूपेर गांव में आंगनबाड़ी में तैयार की गई गोभी की सब्जी खाने के बाद 7 ग्रामीण अचानक बीमार हो गए। इनमें एक 2 साल की बच्ची भी शामिल है। सभी को पेट में दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव के आंगनबाड़ी में गोभी की सब्जी बनी थी
जानकारी के अनुसार, कूपेर गांव के आंगनबाड़ी में एक दिन पहले गोभी की सब्जी बनाई गई थी, जिसे बच्चों ने खाया। बाद में बची हुई सब्जी को आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता ने पास के 1-2 घरों के ग्रामीणों को दे दी। सब्जी खाने के कुछ समय बाद ग्रामीणों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी।

पहली पीड़िता थी 2 साल की बच्ची
सबसे पहले 2 साल की बच्ची की तबियत खराब हुई, जिसने आंगनबाड़ी में ही सब्जी खाई थी। इसके बाद अन्य 6 ग्रामीणों को भी उल्टी और दस्त होने लगे। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

आनन-फानन में किया गया अस्पताल में भर्ती
घबराए हुए परिजनों ने तुरंत इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow