Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आर्थिक तंगी से छूट रही थी पढ़ाई, शिक्षा मंत्री ने की मदद तो बेटी ने 11वीं में 90% अंक लाकर कर दिया टॉप

Sheetal Tandon Durg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

शिक्षा मंत्री एवं तत्कालीन दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की संवेदनशील पहल से सिकोला बस्ती निवासी एक मेधावी छात्रा की शिक्षा को नया संबल मिला है। आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने की कगार पर पहुंच चुकी शीतल टंडन ने मंत्री के सहयोग से खालसा पब्लिक स्कूल में प्रवेश मिलने के बाद 11वीं (आर्ट्स) में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।

आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई पर मंडरा रहा था संकट

वार्ड क्रमांक 15 सिकोला बस्ती निवासी शीतल के पिता धर्मेंद्र टंडन एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता प्रीति टंडन गृहणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण 10वीं के बाद शीतल की आगे की पढ़ाई संकट में पड़ गई थी। इस कठिन परिस्थिति में परिजनों ने मंत्री गजेंद्र यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बेटी की शिक्षा जारी रखने के लिए सहयोग की गुहार लगाई थी।

मंत्री ने स्कूल में कराया था प्रवेश

परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने तत्परता दिखाई और शीतल का प्रवेश खालसा पब्लिक स्कूल में कराया। इससे छात्रा को अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिला। इस मौके का पूरा लाभ उठाते हुए शीतल ने कड़ी मेहनत की और 11वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं: शिक्षा मंत्री

गंजपारा स्थित कार्यालय में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शीतल टंडन को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, आवश्यकता होती है सही मार्गदर्शन और अवसर की।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow