Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जागव बोटर’ अभियान से मतदाता जागरूकता में जान फूंकने की कोशिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • नगरीय निकाय चुनावों के लिए व्यापक अभियान
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जोशपूर्ण गतिविधियाँ

बलरामपुर मतदाता जागरूकता अभियान

बलरामपुर।  बलरामपुर जिले में नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने ‘जागव बोटर’ कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों, नवमतदाताओं, और आम नागरिकों को मतदान की महत्ता समझाने के लिए ‘सब काम छोड़, मतदान करो’ का संदेश दिया जा रहा है।

शिक्षा विभाग ने रैली, मानव श्रृंखला, निबंध, लेखन, रंगोली और चित्रकला जैसी गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व को उजागर किया है। छात्रों ने अपने क्षेत्रों में जाकर मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने संदेश दिया कि लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण अधिकार है, जिसे प्रत्येक नागरिक को प्रयोग करना चाहिए। पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने लोकतंत्र की अहमियत को रंगों के जरिए अभिव्यक्त किया और ईवीएम, वीवीपैट के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई जा रही है। दीवारों पर नारों और स्लोगन के माध्यम से मतदान के फायदे और जरूरत के बारे में बताया जा रहा है। यह प्रयास शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने का एक सार्थक कदम है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment