Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विश्व शांति के लिए प्राचीन संस्कृतियों का प्रबल समागम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

बिलासपुर/ कोटा।

आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेलगहना अंतर्गत मिट्ठून नवागांव स्थित हाईस्कूल परिसर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में जनजातीय समाज की बेटियों के साथ सहभागिता कर योगाभ्यास किया गया।

मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने अपने संबोधन में कहा –
 “हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा प्रदत्त योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा है। जब हमारे जनजातीय अंचलों की बेटियाँ इस परंपरा को आत्मसात करती हैं, तो यह राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान का प्रतीक बन जाता है।”

यह कार्यक्रम हमारे प्राचीन योग ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अद्वितीय प्रयास रहा। आदिवासी अंचलों की बेटियों के साथ योग करना न केवल आत्मिक शांति का अनुभव था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विश्व कल्याण के संदेश का जीवंत उदाहरण भी बना।

मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज संपूर्ण विश्व ‘योगमय’ हो रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य निरंजन पैकरा, सरपंच शिव पैकरा, मोतीराम भानू, शिवमान सिंह खुसरो, राजेश कश्यप (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मुरलीधर चांडक, बाबूलाल पाव, प्रभात पांडेय, मनोज गुप्ता, महामंत्री प्रदीप कश्यप, शिवेंद्र शुक्ला, बृजपाल पैकरा, उपसरपंच विश्वनाथ पैकरा, प्रेम यादव, प्रीतम पैकरा, प्रिंसिपल संतकुमार पैकरा, हौसला पैकरा, रुद्र अग्रवाल, जनपद सदस्य नेतू यादव, विजय केशरवानी, मोनू प्रजापति, महिपत भगत एवं संतोष दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow