Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आबकारी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

जांजगीर-चांपा।
जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी भवन के सामने स्थित घर में आबकारी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सिद्धार्थ तिवारी (37) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की है, जब मृतक अपने घर में अकेला था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी तीन दिन पहले मध्य प्रदेश के रीवा स्थित मायके गई हुई थी। बताया गया कि उसके भाई का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वह उसे देखने गई थी। मृतक की मां भी पिछले डेढ़ महीने से बिलासपुर में रह रही थीं। घर में अकेलेपन और मानसिक तनाव के कारण सिद्धार्थ तिवारी ने यह कदम उठाया।

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सिद्धार्थ तिवारी ने लिखा है, “मैं अपने आप से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। संजू भइया मेरी पत्नी, बच्चे और मां का ख्याल रखना। यहां से उनको ले जाना, यहां नहीं रह पाएंगे।”

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment