
बलौदाबाजार।
बलौदाबाजार में निकाय चुनाव के दौरान आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है और 2.21 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर की गई थी। जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 7 फरवरी को भाटापारा क्षेत्र के ग्राम सिद्धबाबा के धौराघाट स्थित बोर बाड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान मध्यप्रदेश से लाई गई 1700 शीशियां जब्त की गईं।
प्रत्येक शीशी की क्षमता 180 एमएल थी, जिनमें कुल 306 बल्क लीटर शराब भरी हुई थी। आबकारी विभाग ने पूरी मात्रा को अपने कब्जे में ले लिया है और छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2), 36 और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में सहायक आबकारी अधिकारी रवि कुमार पाठक, जलेश सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मोतिन बंजारे, मनराखन नेताम, दिनेश कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक देवी प्रसाद मिवारी, मिर्जा जफर बेग, राधागिरी गोस्वामी और नगर सैनिक दुर्गेशवरी कुर्रे शामिल हैं।









