Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए उडनदस्ता दलों की तीन शिफ्ट में होगी ड्यूटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

 रायपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में आगामी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत उडनदस्ता दलों की ड्यूटी का आयोजन किया गया है। इस ड्यूटी में कुल 09 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो तीन अलग-अलग शिफ्ट में कार्य करेंगे। इस दल में मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और वीडियोग्राफर शामिल होंगे, जो आदर्श आचरण संहिता के पालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों का प्रशिक्षण रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर टेनर्स श्री अजीत हुण्डैत और श्री विनय कुमार ताम्रकार ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने भी कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment